गिफ्ट निफ्टी की शुरुआत आज से

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 4 Second

नई दिल्ली . सोमवार से एसजीएक्स निफ्टी का नाम बदलकर गिफ्ट निफ्टी हो जाएगा. इसके साथ ही 7.5 अरब डॉलर के वायदा अनुबंध सिंगापुर से भारत में स्थानांतरित हो जाएंगे.

एसजीएक्स निफ्टी को भारतीय बाजारों का एक विशेष सूचकांक माना जाता है. जब भी यह हरे निशान में होता है तो भारतीय बाजारों की शुरुआत भी सकारात्मक होती है.

गिफ्टी निफ्टी की सूचीबद्धता दुबई, मॉरीशस और सिंगापुर की तर्ज पर गुजरात के गांधीनगर में बने एक बड़े वित्तीय केंद्र गिफ्ट सिटी में होगी. इसे एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज के नाम से जाना जाएगा.

गिफ्ट निफ्टी भारतीय निवेशकों के लिए काफी खास होने वाला है. गिफ्ट सिटी को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र की तरह विकसित करने की योजना है.

भारतीय निवेशकों के लिए यह बदलाव बेहद खास

इससे भारत में अंतरराष्ट्रीय वायदा अनुबंधों का कारोबार शुरू हो जाएगा. निवेशकों के लिए गिफ्ट निफ्टी में चार वायदा अनुबंध उत्पाद होंगे. इसमें कारोबार के घंटे भी ज्यादा होंगे. मौजूदा समय में एसजीएक्स निफ्टी में सुबह 630 बजे से लेकर रात 1030 बजे तक यानी 16 घंटे कारोबार होता है. इस नए बदलाव के तहत गिफ्ट निफ्टी में कारोबार के घंटे 21 होंगे और इसमेें सुबह चार बजे से लेकर देर रात दो बजे तक कारोबार होगा. इससे शेयर बाजार की आय में काफी इजाफा होगा.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

Share on Social Mediaजम्मू, . श्री अमरनाथ वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए रविवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से 4,903 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ. अभी तक कुल 12,807 श्रद्धालु 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं. अधिकारियों ने […]