पूर्व केबिनेट मंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक …

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर : रायगढ़ राजपरिवार के स्व महाराजा चक्रधर सिंह के कनिष्ठ सुपुत्र कुंवर भानूप्रताप सिंह का आज निधन हो गया है। बता दे की वह 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांसे ली। तकरीबन 12 बजकर 10 मिनट में रायपुर के निजी चिकित्सालय में दुखद निधन हो गया। वे कुछ दिनों से काफी अस्वस्थ थे। ब्रम्हलीन भानूप्रताप सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश में केबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उनके दुखद निधन की खबर सुनकर जिलेवासी व परिजन स्तब्ध हैं।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख प्रकट किया है। कुंवर भानू प्रताप सिंह का आज रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया।मुख्यमंत्री बघेल ने कुंवर भानू प्रताप सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आने वाले समय में गृहणियों को मिलेगा 500 रुपये में सिलेंडर, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा...

Share on Social Mediaरायपुर : कांग्रेस की छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन इन दिनों प्रदेश के दौरे पर है। और विभिन्न कार्यक्रमों में शिर्कास्त दे रही है। छत्तीसगढ़ में चुनावी साल चल रहा है। केंद्रीय नेताओं का आवा – गमन भी चालू है। इसी कड़ी में आज उनका कार्यक्रम […]

You May Like