कर्नाटक में कांग्रेस बंपर जीत की ओर बढ़ रही , कर्नाटक का CM कौन? डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया…

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 48 Second

कर्नाटक का सीएम कौन होगा? विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है. कांग्रेस ने चुनाव से पहले सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया था, ऐसे में पार्टी को कर्नाटक में मिली जीत के बाद सीएम चेहरे पर सस्पेंस बना हुआ है. बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के जीते हुए प्रत्याशी प्रस्ताव पास कर आलाकमान पर यह फैसला छोड़ सकते हैं. 

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी में आतिशबाजी की और जश्न मनाया. झारखंड के रांची में भी कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि आज जो कांग्रेस की निर्णायक जीत है वह पीएम मोदी की निर्णायक हार है. प्रधानमंत्री के अलावा प्रचार में और किसी का चेहरा नहीं दिखा. नड्डा जी ने कहा कि अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो पीएम का आशीर्वाद नहीं मिलेगा. पीएम खुद डबल इंजन की बात करते रहे, जिसे जनता ने नकार दिया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में गरीब लोगों ने सांठगांठ वाले पूंजीपतियों को हरा दिया. हमने ये लड़ाई नफरत के सहारे नहीं लड़ी. सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं. कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई. हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी. कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है. कर्नाटक में नफ़रत की बाज़ार बंद हुई है, मोहब्बत की दुकान खुली है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आने वाले दिनों में भी जहां-जहां राज्यों के चुनाव होंगे वहां हम कर्नाटक की तरह चुनाव जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे. यहां (कर्नाटक) के विधायकों की बैठक होगी, (मुख्यमंत्री के नाम पर) सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा. हाईकमान अंतिम फैसला लेगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सत्ता में वापसी की, भाजपा को करारी शिकस्त दी

Share on Social Mediaकर्नाटक चुनाव के शनिवार को आए नतीजों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला. 224 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी ने 135 सीटें जीतीं जो पिछले चुनाव से 55 अधिक हैं. वहीं, सत्ताधारी भाजपा 66 सीटों पर सिमट गई. जेडीएस के खाते में 19 सीटें आईं, जबकि अन्य को […]

You May Like