Byju’s के सीईओ रवींद्रन के दफ्तर और घर ED का छापा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 36 Second

ईडी ने शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी कंपनी बायजू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रवींद्रन बायजू के बेंगलुरु स्थित कार्यालय और आवासीय परिसर पर छापे मारे. वहां से आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किया. केंद्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

अलग-अलग शिकायतों के आधार पर कार्रवाई

ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई कुछ लोगों से मिली अलग-अलग शिकायतों के आधार पर की गई. जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि रवींद्रन बायजू को कई समन भेजे गए, लेकिन वह बचते रहे और कभी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए.

तलाशी के दौरान पाया गया कि रवींद्रन बायजू की कंपनी ‘थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड’ (Think & Learn Pvt Ltd) को 2011 से 2023 के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के तहत करीब 28,000 करोड़ रुपये मिले. एजेंसी ने कहा, कंपनी ने भी इस अवधि के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नाम पर अलग-अलग विदेशी प्राधिकारों को करीब 9,754 करोड़ रुपये भेजे.

ईडी ने एक बयान में बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत हाल में बायजूस के सीईओ के दो कारोबारी और एक रिहायशी परिसर समेत कुल तीन परिसरों पर छापे मारे गए. इनमें पंजीकृत कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड का परिसर भी शामिल है. जांच एजेंसी ने बताया कि उसने विभिन्न प्रकार के आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए हैं. कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों का बैंकों से मिलान किया जा रहा है. वहीं, बायजूस के कानूनी मामले देखने वाले दल के एक प्रवक्ता ने कहा कि ईडी की कार्रवाई नियमित जांच है. कंपनी ने एजेंसी के साथ पूरी पारदर्शिता बरती है. उन्होंने बताया कि कंपनी ने मांगी गई सभी जानकारी मुहैया करा दी है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेरोजगारी भत्ता देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मुझे पूरी खुशी तब होगी जब आप सबके हाथ में रोजगार होगा

Share on Social Mediaरायपुर. बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरुआत की है. इस मौके पर उन्होंने युवाओं से चर्चा की .मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है. आज हम ऑनलाइन बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं. लगभग 70 हजार बच्चे पात्र […]