केरल ट्रेन आगजनी में दिल्ली का शाहरुख गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 51 Second

 केरल में एक ट्रेन में आग लगाने के आरोपी दिल्ली निवासी 27 वर्षीय शाहरुख सैफी को महाराष्ट्र एटीएस ने रत्नागिरी से हिरासत में लिया है. केरल पुलिस के प्रमुख अनिल कांत ने बताया कि आरोपी को केरल की अदालत में पेश किया जाएगा. दो अप्रैल को हुई इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी.

आरोपी शाहरुख सैफी दिल्ली के शाहीन बाग का रहने वाला है. मामले में केरल पुलिस की एक टीम सैफी के शाहीन बाग स्थित घर भी पहुंची. अनिल कांत ने बताया कि केरल में गठित एसआईटी, केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त प्रयासों से शाहरुख सैफी को गिरफ्तार किया गया. कांत ने कहा, पूछताछ के बाद ही हमले के मकसद का पता चल पाएगा. केरल से पुलिस अधिकारियों की एक टीम रत्नागिरी पहुंच गई है जहां से आरोपी को केरल ले जाया जाएगा. महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि रत्नागिरी के खेड़ इलाके में शाहरुख ट्रेन में सफर कर रहा था और पुलिस से बचने के लिए वह ट्रेन से कूद गया.

शाहरुख को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया. बाद में पुलिस अस्पताल पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. कोझिकोड जिले में अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस में दो अप्रैल को आगजनी की थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हनुमान जयंती पर गृह मंत्रालय ने राज्यों को सतर्कता के निर्देश दिया

Share on Social Mediaनई दिल्ली . केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद शासित प्रदेशों से कहा कि वे गुरुवार को मनाई जा रही हनुमान जयंती के अवसर पर कानून व्यवस्था और शांति सुनिश्चित करें. मंत्रालय ने रामनवमी के दौरान कई राज्यों में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर […]