वैदिक हेरिटेज पोर्टल से वेदों की परंपरा आगे बढ़ेगी: अमित शाह

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली . इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र परिसर में वैदिक हेरिटेज पोर्टल और 64 कलाओं पर आधारित आभासी संग्रहालय का लोकार्पण गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया. उन्होंने कहा कि पोर्टल से युवा पीढ़ी वेदों का ज्ञान और परंपरा को आगे बढ़ा सकेगी. पोर्टल में चार वेदों की प्रचलित शाखाओं के 18 हजार से अधिक मन्त्रों की ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग संग्रहित है.

इससे पहले उन्होंने शहीद दिवस पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम से जल्द निकल जाने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने लिखित संदेश भेजा. उन्होंने कहा कि सरकार तकनीक के माध्यम से भारत के प्राचीन ग्रन्थों और पांडुलिपियों के ज्ञान को भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही है. हेरिटेज पोर्टल को हिंदी और अंग्रेजी भाषा में तैयार किया गया है. इसमें भारतीय ज्ञान और संस्कृति के मूल वेद एवं सम्पूर्ण वैदिक परंपरा, उसके मौलिक अर्थात् श्रुति रूप में ही संग्रह किया गया है. पोर्टल में भारत के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से वेदपाठी आचार्यों के चार वेदों की प्रचलित शाखाओं के कुल 18 हजार से अधिक मन्त्रों के अब तक 550 घंटों की ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग संग्रहित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल का गनर गोरखा गिरफ्तार

Share on Social Mediaपंजाब पुलिस ने गुरुवार को खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के एक गनर गोरखा बाबा को गिरफ्तार किया है. गनर की गिरफ्तारी खन्ना पुलिस ने की है. वहीं, अमृतपाल सिंह को भी जल्द गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है. पायल के डीएसपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि […]