गाजियाबाद. ट्रॉनिका सिटी में चार महीने पहले औषधि सुरक्षा विभाग की छापेमारी में जब्त की गई कैंसर की 14 दवाओं में से दो कैप्सूल इब्रुटीनिब (इब्रूक्सन) और इब्रुटीनिब (ल्युसीब्रू-140) को नकली पाया गया. वहीं, दो अन्य दवाएं अधोमानक मिली हैं. यह दवाइयां बंग्लादेश और कोलंबो की कंपनियां बनाती हैं.
विभाग ने इन दवाओं के स्टॉक की बिक्री रोकने के निर्देश दवा विक्रेताओं को दिए हैं. लोनी के ट्रोनिका सिटी की फैक्टरी में 11 नवंबर 2022 को दिल्ली क्राइम ब्रांच और यूपी औषधि सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर नकली दवाएं बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी.
तब डॉक्टर पबित्र नारायण प्रधान, इंजीनियर शुभम मुन्ना, पंकज सिंह व अंकित शर्मा को गिरफ्तार किया गया था. विभाग के मुताबिक विदेश से आने वाली एंटी कैंसर दवाओं की यहां नकली दवाएं तैयार की जा रही थीं. तब मौके से भारी मात्रा में कैप्सूल, पैकिंग का सामान व अन्य सामग्री बरामद हुई थी. एंटी कैंसर दवाओं पर विदेशी कंपनियों का नाम था.
विपक्ष एकजुट हो तो भाजपा को सत्ता से हटा देंगे: राहुल
Wed Feb 22 , 2023
Share on Social Mediaनई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि विपक्षी दल अगर एकजुट हो जाएं तो भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाना आसान होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है. यहां तक कि संसद में […]
You May Like
-
विभाजनकारी एजेंडे से सावधान रहें मोदी
rashtrapathnews.com December 6, 2023
