छत्तीसगढ़ में कई कांग्रेस नेताओं के घर ईडी की दबिश

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 31 Second

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले प्रवर्त्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के कई कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा है. अलसुबह ईडी ने कार्रवाई शुरू की. बताया जा रहा है कि छापे का आधार कोल ट्रांसपोर्टेशन में हुई अवैध उगाही से जुड़ा है. कोल मामले में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. ईडी ने कांग्रेस के क़रीब आधा दर्जन नेताओं के ठिकानों पर दबिश दी है.

जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएएस समीर बिश्नोई, कोयला कारोबारी सूर्याकांत तिवारी, दीपेश टांक, खनन अधिकारी संदीप कुमार नायक और शिव शंकर नाग सहित अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महामारी में भी भारतीय कंपनियों का प्रदर्शन दुनिया से बेहतर आरबीआई

Share on Social Mediaमुंबई . कोरोना की महामारी के झटकों के बीच भी भारत की सक्रिय ईएसजी (पर्यावरणीय, सामाजिक और कामकाज के संचालन) रूपरेखा वाली बड़ी सूचीबद्ध घरेलू कंपनियों का प्रदर्शन वैश्विक फर्मों की तुलना में बेहतर रहा है. रिजर्व बैंक के एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है. […]

You May Like