स्कूली बच्चों के बनाए 150 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे गए

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 43 Second

चेंगलपट्टू . तमिलनाडु के पट्टीपुलम गांव से रविवार को देश के पहले ‘हाईब्रिड रॉकेट’ मिशन ने ऊंची उड़ान भरी. इसके जरिये देशभर के बच्चों के बनाए 150 छोटे उपग्रहों को आसमान में छोड़ा गया.

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और स्पेस जोन इंडिया के सहयोग से मार्टिन फाउंडेशन ने यह मिशन सफल बनाया. स्पेस जोन इंडिया के संस्थापक और सीईओ डॉ. आनंद मेगालिंगम ने यह जानकारी दी. इस मौके पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन भी मौजूद रहीं.

स्कूली बच्चों की मेहनत देशभर के स्कूलों के कक्षा छह से बारहवीं तक के पांच हजार विद्यार्थियों ने 150 पीआईसीओ उपग्रहों को डिजाइन और विकसित किया.

दो हजार बच्चों ने मदद की पीआईसीओ सैटेलाइट बेहद छोटे उपग्रह होते हैं, जो आसमान में एक ऊंचाई पर जाकर कुछ देर के लिए सूचनाएं एकत्रित करने में सक्षम होते हैं. वहीं, इस रॉकेट के निर्माण में 100 सरकारी स्कूलों के दो हजार बच्चों ने मदद की. अधिकारियों ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है, जो विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान में प्रशिक्षित करने और इस क्षेत्र में करियर के अवसरों का पता लगाने में मदद करता है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवसेना पर हक को दोनों शिंदे और उद्धव गुट अड़े

Share on Social Mediaमुंबई . निर्वाचन आयोग के फैसले के बाद शिवसेना पर हक के लिए शिंदे और उद्धव गुट अड़े हुए हैं. इसी बीच उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि शिवसेना पार्टी के नाम एवं निशान तीर-धनुष को खरीदने के लिए सौदेबाजी हुई. […]

You May Like