थोक महंगाई घटकर दो साल के निचले स्तर पर

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

मुंबई. विनिर्मित वस्तुओं, ईंधन और बिजली की कीमतों में कमी आने से थोक मुद्रास्फीति जनवरी में लगातार आठवें महीने घटकर दो साल के निचले स्तर 4.73 प्रतिशत पर आ गई. हालांकि, खाद्य वस्तुओं की महंगाई ऊंची बनी हुई है.

थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर दिसंबर, 2022 में 4.95 प्रतिशत और जनवरी, 2022 में 13.68 प्रतिशत थी. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. खाद्य वस्तुओं की महंगाई हालांकि, जनवरी में बढ़कर 2.38 प्रतिशत हो गई. दिसंबर, 2022 में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 1.25 प्रतिशत घटी थी.

क्या हुआ सस्ता

 दालों की महंगाई 2.41 प्रतिशत रही, वहीं सब्जियां 26.48 प्रतिशत सस्ती हुईं. ईंधन में महंगाई घटकर 15.15 और विनिर्मित उत्पादों में यह 2.99 प्रतिशत रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीमैट अकाउंट 31 बढ़कर जनवरी में 11 करोड़ हुए

Share on Social Mediaमुंबई. इक्विटी बाजारों से आकर्षक रिटर्न, खाता खोलने की प्रक्रिया में आसानी और बढ़ी हुई वित्तीय बचत के बीच जनवरी में डीमैट खातों की संख्या सालाना आधार पर 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बढ़कर 11 करोड़ हो गई. जनवरी में नए खुलने वाले खातों की संख्या […]

You May Like