बेहद गंभीर’ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का दिखने लगा असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखे वीडियो …

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली : अरब सागर में उठे ‘बेहद गंभीर’ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर गुजरात अलर्ट पर है। मिली जानकारी के अनुसार 15 जून की शाम जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ के तटों को पार करेगा। मौसम विभाग ने चक्रवात ‘विपरजॉय’ से भारी नुकसान होने की आशंका जताई है। गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि तट के पास चक्रवात थोड़ा कमजोर होगा लेकिन काफी नुकसान कर सकता है। सौराष्ट्र के तट पोरबंदर, देवभूमि द्वारका में आज से हवाएं तेज हो गई हैं। आज हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर तक रहेगी, कल यानी 14 जून को 85 किमी प्रति घंटे पहुंच सकती हैं। 15 जून को कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी में हवाएं सबसे तेज रहेंगी। इनकी रफ्तार 125 से 145 किमी पहुंच सकती हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1668118557702627328

साइक्लोन बिपरजॉय के 14 जून की सुबह तक लगभग उत्तर दिशा की ओर बढ़ने, इसके बाद उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा की ओर बढ़ने और 15 जून, 2023 की दोपहर तक प्रचण्ड चक्रवाती तूफान के रूप में 125-135 किमी. प्रति घंटे की निरन्तर हवा की गति के साथ सौराष्ट्र-कच्छ और उससे लगे पाकिस्तान के तटों को माण्डवी (गुजरात) एवं कराची (पाकिस्तान) के मध्य जखाऊ बंदरगाह के पास पार करने की संभावना है। तूफान की रफ्तार 150 किमी. प्रति घंटे तक भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

Share on Social Mediaओडिशा के भुवनेश्वर में 9 से 12 जून तक आयोजित प्रथम जनजातीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 6 रजत, 8 कांस्य मिलाकर कुल 15 पदक अपने नाम किया है. स्पर्धा में 18 राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का […]

You May Like