रिलायंस जियो की एक साथ 50 शहरों में 5जी सेवा शुरू

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 12 Second

रिलायंस जियो ने देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू5जी लॉन्च करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इस नए कदम से जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 184 तक पहुंच गई है. उत्तर प्रदेश के झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद और सहारनपुर में भी जियो ट्रू 5जी सेवाएं रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक साथ देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के 50 शहरों में अपनी नयी सेवा ट्रू 5 जी सेवा शुरू कर नया रिकार्ड बनाया है. अब ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 184 तक पहुंच गई है. देश के नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) के हरियाणा राज्य के पानिपत, रोहतक, सोनीपत, करनाल और बहादुरगढ़ भी जियो की नयी सेवा से जुड़ गये हैं. हरियाणा से जुड़ने वाले अन्य शहर हैं अम्बाला, हिसार और सिरसा वहीं उत्तर प्रदेश के झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद और सहारनपुर में भी जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं. कंपनी की सेवा से आंध्र प्रदेश के 7, ओडिशा के 6, कर्नाटक के 5, छत्तीसगढ, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के तीन-तीन, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के दो-दो और असम, झारखंड, केरल, पंजाब और तेलंगाना का एक-एक शहर भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से कनेक्ट हो गए हैं.  इस लॉन्च के साथ ही गोवा और पुदुचेरी भी 5जी के मैप पर उभर गया है. झारखंड का कोयला नगर माना जानेवाला धनबाद भी रांची और जमशेदपुर के बाद ट्रू 5 जी सेवा से जुड़ गया है.

रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है.  इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा. आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा का लाभ दिया जायेगा. रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने कहा कि “17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ जियो ट्रू5जी लॉन्च करने हम बेहद रोमांचित हैं.  जियो ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 184 हो गई है.  यह भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में 5 जी सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर पुलिस द्वारा डाॅ. राममनोहर लोहिया शासकीय उच्चतर विद्यालय में विभिन्न अपराधों, महिला विरूद्ध अपराधों तथा नैतिक मुल्यों के विषय आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

Share on Social Mediaवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. श्रीमती चंचल तिवारी के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. सुश्री ललिता मेहर के नेतृत्व में रायपुर पुलिस की रक्षा टीम द्वारा थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत संतोषी नगर रायपुर स्थित डाॅ. राममनोहर लोहिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय […]

You May Like