स्कूट सिंगापुर एयरलाइंस से डीजीसीए ने मांगी रिपोर्ट

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

अमृतसर से सिंगापुर जाने वाली स्कूट फ्लाइट से 32 यात्रियों के छूट जाने के मामले को डीजीसीए ने गंभीरता से लिया है. गुरुवार को विमानन नियामक अधिकारियों ने एयरलाइन से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है. बताया जा रहा है कि प्रस्थान के समय में बदलाव किए जाने के बाद यह सभी यात्री छूट गए.

स्कूट सिंगापुर एयरलाइंस की कम लागत वाली सहायक कंपनी है. डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट मांगी है. इस संबंध में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन के अनुसार, समय में बदलाव की सूचना यात्रियों और ट्रैवल एजेंटों को दी गई थी, लेकिन लगता है किसी भी ट्रैवल एजेंट ने संबंधित यात्रियों को सूचित नहीं किया.

वहीं इस संबंध में हवाई अड्डे के निदेशक वीके सेठ ने कहा, सभी बुकिंग एजेंटों को समय पर सूचित कर दिया गया था और उन्होंने अपने ग्राहकों को सूचना दे दी थी. विमान में उड़ान के लिए लगभग 300 यात्री थे और इसमें से 263 यात्रियों ने समय पर हवाई अड्डे पर सूचना दे दी थी. बता दें कि इससे पहले भी जनवरी की शुरुआत में एक गो फर्स्ट फ्लाइट ने बेंगलुरु से दिल्ली के लिए 55 यात्रियों के बिना उड़ान भरी थी.

स्कूट एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगी

बजट एयरलाइन स्कूट ने अमृतसर से सिंगापुर आने वाली उड़ान के समय में बदलाव करने की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए गुरुवार को माफी मांगी. समय में बदलाव करने से सिंगापुर जाने वाली उड़ान में 32 यात्री सवार नहीं हो सके थे. सिंगापुर एयरलाइन की सहायक कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, स्कूट इस असुविधा के लिए माफी मांगती है. यात्रियों को सहायता देने के लिए काम कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 में मुकेश अंबानी भारत में 1 स्थान पर और विश्व में दूसरे नंबर पर

Share on Social Mediaरिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 (Brand Guardianship Index 2023) में माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ दिया है. मुकेश अंबानी इस सूचकांक में भारत में पहले और विश्व में दूसरे नंबर पर हैं. ब्रांड फाइनेंस […]

You May Like