गणतंत्र दिवस पर 9 राफेल समेत 50 विमान लेंगे हिस्सा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

26 जनवरी को राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार नौसेना के नौ राफेल और आईएल-38 समेत कुल 50 विमान हिस्सा लेंगे. भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि नौसेना के आईएल-38 विमान को इस बार संभवत: पहली और अंतिम बार प्रदर्शित किया जाएगा.

नेवी का IL-38 पहली और अंतिम बार दिखेगा!

वायुसेना के अधिकारी ने कहा कि आईएल-38 भारतीय नौसेना का एक समुद्री टोही विमान है, जो देश में लगभग 42 वर्षों से सेवा में शामिल है. वायुसेना के अधिकारी ने कहा, ‘इसे गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पहली बार और शायद आखिरी बार प्रदर्शित किया जाएगा. यह उन 50 विमानों में शामिल होगा जो इस कार्यक्रम में भाग लेंगे.’

50 विमानों में चार थल सेना के भी

उन्होंने कहा कि इन 50 विमानों में चार विमान थलसेना के भी शामिल होंगे. भारतीय वायुसेना ने एक संवाददाता सम्मेलन में झांकी के एक मॉडल का भी अनावरण किया, जिसे 26 जनवरी की परेड के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा. गौरतलब है कि पिछले साल राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किए जाने के बाद यहां पहला गणतंत्र दिवस समारोह होगा.

मिस्र के राष्ट्रपति हैं इस बार मुख्य अतिथि

देश इस साल अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. इस साल गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य मुख्य अतिथि होंगे. यह पहला मौका नहीं है जब मिस्र के राष्ट्रपति भारत आ रहे हैं. 2015 में वो पहली बार भारत आए थे. अल-सिसी की तीसरी भारत यात्रा होगी.

रक्षा सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनभागीदारी के दृष्टिकोण को दर्शाते हुए समारोहों की योजना बनाई गई है. समारोह की शुरूआत नेताजी सुभाषचंद्र बोस और आइएनए के दिग्गजों और आदिवासी समुदाय के वीरों को श्रद्धांजलि से होगी जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अतुलनीय योगदान दिया. इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के तहत कई नए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें मिलिट्री टैटू और ट्राइबल डांस फेस्टिवल, वीर गाथा 2.0, वंदे भारतम नृत्य प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर सैन्य और तट रक्षक बैंड का प्रदर्शन; राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अखिल भारतीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता, बीटिंग द रिट्रीट समारोह के दौरान ड्रोन शो और प्रोजेक्शन मैपिंग आदि शामिल हैं.

इतना ही नहीं सशस्त्र बल हॉर्स शो, खुकुरी डांस, गतका, मल्लखंब, कलरीपयट्टू, थांग-टा, मोटरसाइकिल डिस्प्ले, एयर वारियर ड्रिल, नेवी बैंड और मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करेंगे. परेड और मार्च पास्ट की सलामी के बाद 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के आथ छह विभिन्न मंत्रालयों-विभागों की देश की प्रगति और संस्कृति को दर्शाती झांकियां भी दर्शकों को लुभाएंगी. कर्तव्य पथ पर बेशक गणतंत्र दिवस समारोह का बड़ा रोमांच लड़ाकू विमानों का फ्लाइ पास्ट होगा जिसमें इस बार 50 विमान हिस्सा लेंगे. इसमें 23 फाइटर जेट, 18 हेलीकॉप्टर, आठ मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान और एक पुराना विमान होगा और यह पुराना विंटेज विमान नौसेना का टोही विमान आइएल 38 होगा. नौसेना के इस विमान को गणतंत्र दिवस परेड में पहली ओर आखिरी बार देखा जाएगा क्योंकि इस साल के आखिर में आइएल 38 विमान रिटायर कर दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूरत के हीरा व्‍यवसायी की 9 साल की बेटी बनी सन्‍यासी

Share on Social Mediaसूरत .  गुजरात में एक हीरा कारोबारी की बेटी नौ वर्ष की नन्हीं उम्र में सभी सुखों को त्याग कर साध्वी बन गई. सूरत के वेसू इलाके में बुधवार को दीक्षा महोत्सव स्थल पर जैन मुनि आचार्य विजय कीर्तियशसुरी और हजारों लोगों की मौजूदगी में हीरा कारोबारी […]

You May Like