अश्लील वीडियो बनाकर पूर्व अधिकारी से ठगी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 30 Second

नोएडा . एक महिला ने सेवानिवृत्त अधिकारी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 2.55 लाख रुपये ठग लिए. पुलिस को दी शिकायत में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि वह इंडियन ऑयल से रिटायर्ड अधिकारी हैं. वह परिवार के साथ सेक्टर 62 में रहते हैं. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके व्हाट्सऐप पर अंजान नंबर से वीडियो कॉल आई. उन्होंने कॉल को रिसीव कर लिया. दूसरी तरफ एक महिला बिना कपड़ों के डांस कर रही थी, तभी उन्होंने कॉल कट कर दी. तब तक महिला ने स्क्रीन रिकॉर्डर की मदद से अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2.55 लाख रुपये ऐंठ लिए.

अधिकारी बन करते हैं कॉल

ब्लैकमेल करने वाले जालसाज खुद को जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर कॉल करते हैं. पीड़ित के पास भी आरोपी ने कॉल करके जांच एजेंसी का अधिकारी बताया था. आरोपी ने कहा था कि अश्लील वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड हो चुकी है. इसे डिलीट करने के एवज में भी पैसे मांगे थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज से आम जनता के लिए खुलेगा ऑटो एक्सपो

Share on Social Mediaग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ ऑटो एक्सपो शुक्रवार से आम जन के लिए खोल दिया जाएगा. इसके चलते शुक्रवार से मेले में लोगों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं. आठ मेट्रो स्टेशन पर टिकट खरीद सकेंगे […]