गुटखे के पैकेट से निकला 3 करोड़ से अधिक रुपया

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

पश्चिम बंगाल के कोलकाता हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकाॅक जाने वाले एक यात्री को गुटखे के पैकेट में चालीस हजार अमेरिकी डॉलर छुपाकर रखने के मामले में गिरफ्तार किया है.

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यात्री की पहचान गंगा सागर के रूप में की गई है और उसके पास से 40 हजार अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए , जिन्हें उसने गुटखे के कई पैकेट में छुपाकर रखा था. सीमा शुुल्क अधिकारियों ने बताया कि इस यात्री को नेताजी सुभाष चंद बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक निजी एयरलाइन के विमान से बैंकाक रवाना होने से कुछ मिनट पहले पकड़ा गया.

दम दम हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने आव्रजन औपचारिकताओं के बाद बैंकॉक जाने वाले यात्री को रोककर उसके सामान की तलाशी ली तो गुटखा पाउचों के अंदर छुपाए गए 40,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 3278000 रुपये) बरामद हुए. यह एक भारतीय यात्री द्वारा किया गया बड़ा अपराध है. स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या यह व्यक्ति संगठित अपराध में शामिल था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर AIIMS के डायरेक्टर का डॉ. नागरकर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Share on Social Media रायपुर AIIMS (All India Institute Of Medical Sciences, Raipur) में 10 साल तक बतौर डायरेक्टर सेवाएं देने वाले डॉ. नितिन नागरकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने एक हफ्ते पहले ही अपना इस्तीफा केंद्र सरकार को भेज दिया है. […]

You May Like