झांकी को गणतंत्र परेड में शामिल नहीं करना राज्य का अपमान: मरकाम

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 7 Second

रायपुर . प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. यही वजह है कि गणतंत्र दिवस को होने वाले परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी को शामिल नहीं किया गया है. यह छत्तीसगढ़ का अपमान है. इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी गौण अन्न से उत्पादित वस्तुओं और छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन के आधार पर बनाई गई थी. जबकि केन्द्र इस वर्ष खुद मिलेट वर्ष मना रही है. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार गौण अन्न पर जो बेहतर काम कर रही वह देश दुनिया के सामने नहीं आ पाए, इसलिए झांकी को ही नहीं शामिल होने दिया. कांग्रेस सरकार के प्रति दुर्भावना के कारण छत्तीसगढ़ की सभ्यता और संस्कृति की झलक इस बार राजपथ पर दिखाई नहीं देगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जापान में हवाई युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगी अवनि चतुर्वेदी

Share on Social Mediaजोधपुर . जापान में होने वाले हवाई युद्धाभ्यास के लिए वायुसेना की एक महिला फाइटर पायलट को भारतीय दल में शामिल किया गया है. यह पहली बार है जब कोई भारतीय महिला पायलट देश के बाहर होने वाले हवाई युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगी. देश की पहली तीन […]

You May Like