नई दिल्ली. नरेला इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में शनिवार शाम को बच्चों के विवाद में पड़ोसी परिवार ने अधेड़ महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग महिला, उसकी बेटियों और बेटे को गिरफ्तार किया है.
56 वर्षीय रामवती अपनी बेटी-दामाद के साथ नरेला जेजे कॉलोनी में रहती थी. रामवती के 12 साल के नाती का पड़ोस के आठ साल के बच्चे से झगड़ा हो गया. आठ साल का बच्चा अपने घर गया और मां को बताया. इसके बाद बच्चे की नानी, मां, मौसी और मामा ने रामवती की जमकर पिटाई की.
इसके बाद वे फरार हो गए. पिटाई से घायल महिला की सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में मौत हो गई. साथ ही मृतका की बेटी सविता की शिकायत पर सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
नेपाल सीमा से युवकों का भारतीय क्षेत्र में पथराव
Mon Dec 5 , 2022
Share on Social Mediaधारचूला. उत्तराखंड के धारचूला में रविवार को नेपाल सीमा से युवकों ने भारतीय क्षेत्र में मजदूरों पर पथराव कर दिया. इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया. मजदूर काली नदी पर तटबंध के निर्माण में लगे थे. नेपाली नागरिक निर्माण का विरोध कर रहे थे. एएसबी और नेपाली […]
You May Like
-
महाराष्ट्र: रायगढ़ में विस्फोटक मिलने से मचा हड़कंप
rashtrapathnews.com November 12, 2022
