एचपी अगले तीन साल में 6000 एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाएगी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 20 Second

HP layoffs: HP ने अगले तीन साल में 4000-6000 एंप्लॉयीज को नौकरी से निकालने का प्लान बनाया है. कंपनी ने मंगलवार को इस बारे में बताया.

एचपी अमेरिकी कंपनी है. यह कंप्यूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. इससे पहले, ऐमजॉन, ट्विटर सहित कई अमेरिकी कंपनियां बड़ी संख्या में एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाने का ऐलान कर चुकी हैं. अमेरिका पर मंडराते मंदी के खतरे को देखते हुए कंपनियां अपने खर्च में कमी कर रही हैं.

इस ऐलान के बाद एचपी (HP layoffs) के शेयरों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली. शेयर करीब 0.75 फीसदी चढ़कर बंद हुए. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी इकोनॉमी अभी मुश्किल में है. इससे कई दिग्गज कंपनियां अपना खर्च घटा रही हैं.

इनमें फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta, Microsoft और Salesforce शामिल हैं. एचपी के कंप्यूटर की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, कोरोना की महामारी शुरू होने के बाद कंप्यूटर्स की बिक्री बढ़ी थी. वर्क फ्रॉम होम यानी लोगों के घर से काम करने की वजह से लॉपटॉप की डिमांड बढ़ी थी.

एचपी (HP) ने मंगलवार को एक बयान जारी किया. इसमें कहा गया है कि ‘फ्यूचर रेडी ट्रांसफॉर्मेशन प्लान’ की वजह से कंपनी के खर्च में अगले तीन साल के दौरान सालाना 1.4 अरब डॉलर की कमी आने की उम्मीद है. इसमें रीस्ट्रक्चरिंग की वजह से 1 अरब डॉलर की कॉस्ट शामिल है.

2021 के अक्टूबर के अंत में एचपी के एंप्लॉयीज की कुल संख्या करीब 51,000 थी. इससे पहले कंपनी ने 2019 में 7000-9000 एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाने का ऐलान किया था. कंपनी ने कहा है कि अक्टूबर में खत्म तिमाही में उसका रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 0.8 फीसदी घटा है. पर्सनल कंप्यूटर सेगमेंट में रेवेन्यू में सबसे ज्यादा गिरावट आई है. पर्सनल कंप्यूटर (PC) इसी सेगमेंट में आता है.

इस सेगमेंट का रेवेन्यू 13 फीसदी घटकर 10.3 अरब डॉलर रह गया. यूनिट्स के लिहाज से कंपनी के पीसी की सेल्स में 21 फीसदी की गिरावट अक्टूबर तिमाही में देखने को मिली. इससे पहले की तिमाही में पर्सनल सिस्टम्स सेगमेंट से कंपनी के रेवेन्यू में 3 फीसदी कमी आई थी. प्रिटिंग सेगमेंट का रेवेन्यू भी 6 फीसदी घटा था. कंपनी ने कहा था कि पर्सनल सिस्टम्स सेगमेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 6.9 फीसदी से घटकर 4.5 फीसदी पर आ गया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में ड्रोन उत्पादन इकाई की जल्द होगी स्थापना

Share on Social Mediaनई दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) बिज़नेस समिट (Business Summit) का आयोजन किया गया, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए उद्यमी, निर्यातक और व्यवसायियों ने भाग लिया. इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन ने इथेनॉल व ड्रोन उत्पादन इकाई स्थापना के लिए दो एमओयू पर […]