पेट्रोल डेढ़ गुना महंगा, लोग सड़कों पर उतरे

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 43 Second

ढाका. श्रीलंका के बाद अब बांग्लादेश में भी आर्थिक संकट गहरा गया है. यहां शनिवार को पेट्रोल के दाम में 51.7 फीसदी और डीजल में 42 फीसदी की बढ़ोतरी की गई, जो इतिहास में सबसे ज्यादा है. ईंधन कीमतें बढ़ाए जाने के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं.

 बांग्लादेश में अब एक लीटर पेट्रोल 130 टका (108 रुपये) और डीजल 114 टका (95.11 रुपये) का मिल रहा है. सरकार ने कहा कि तेल कंपनियों को आठ अरब टका का घाटा हुआ है. रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं. इसलिए दाम बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं था. जैसे ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें घटेंगी, दाम घटा दिए जाएंगे.

बांग्लादेश में सरकार के फैसले के खिलाफ रविवार को लोग सड़कों पर उतरे. ढाका समेत कई शहरों में सड़कें जाम की गईं. बांग्लादेशी छात्र संगठनों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया. प्रदर्शनकारियों ने कहा, आम लोगों को पहले से ही महंगाई का सामना करना पड़ रहा है. सरकार के कुप्रबंधन ने लोगों को इस पीड़ा की और बढ़ा दिया है. बांग्लादेश में गत जून महीने में महंगाई दर नौ महीने के उच्च स्तर 7.56 फीसदी पर रही.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ISIS का संदिग्ध आतंकी दिल्ली से हुआ गिरफ्तार, 15 अगस्त से पहले किस फिराक में था आतंकी, जांच करेगी NIA

Share on Social Mediaनई दिल्ली. स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी कामयाबी मिली है. एजेंसी ने दिल्ली के बाटला हाउस से प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएस के सक्रिय सदस्य मोहसिन अहमद को गिरफ्तार कर पटियाला हाउस स्थित एनआईए कोर्ट में पेश किया. इसके बाद उसे एक दिन […]