इटली के तट पर शरणार्थी जहाज़ दुर्घटनाग्रस्त, 34 की मौत

rashtra path
Share on Social Media

रोम । इटली के दक्षिणी तट के पास आयोनियन सागर में 14 प्रवासियों के शव बरामद किए जाने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। इस सप्ताह के शुरुआत में शरणार्थी को ले जा रही नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। इतालवी समाचार मीडिया ने शनिवार को तटीय रक्षक सेवाओं का हवाले से यह जानकारी दी। इससे पहले इतालवी मीडिया आउटलेट्स ने बताया था कि दुर्घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी, जिनमें से आठ नाबालिग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जगत प्रकाश नड्डा राज्यसभा में सदन के नेता बनाये गये

Share on Social Mediaनयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को संसद के उच्च सदन राज्यसभा में नेता सदन बनाया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री नड्डा को पीयूष गोयल की जगह यह जिम्मेदारी दी गयी है क्योंकि श्री गोयल हाल ही […]