रायपुरः प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 1 बालक गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 44 Second

रायपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है. जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है.
इसी क्रम में 29.07.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत स्थित माता रानी चैक पास एक लड़का अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा थाना प्रभारी गुढ़ियारी बृजेश कुशवाहा को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया.
जिस पर थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के लड़के को चिन्हांकित कर बातचीत करने की कोशिश करने पर लड़का भागने का प्रयास करने लगा, जिस पर लड़के को दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया.
टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अल्प्राजोलम एवं स्पास्मो नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त टेबलेट रखने के संबंध में लड़के से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परन्तु उसके द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग स्ट्रीप में रखें अल्प्राजोलम एवं स्पास्मो प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कुल 249 नग कीमती लगभग 1,500/-रूपये जप्त कर विधि के साथ संघर्षरत बालक के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 315/22 धारा 21(ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'सुपरस्टार सिंगर 2' के प्रतियोगी मोहम्मद फैज को मिला हिमेश रेशमिया का ऑफर

Share on Social Mediaमुंबई, 30 जुलाई ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ के प्रतियोगी मोहम्मद फैज के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा क्षण था, जब संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपने एल्बम ‘हिमेश के दिल से’ के गाने ‘मेरे लिए’ गाने के लिए पहला ब्रेक दिया. संगीतकार ने […]