सड़क हादसे में 2 कावंड़ियों की मौत, 3 घायल

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई और तीन कांवड़िए घायल हो गए.

 कनखल थाने के प्रभारी के अनुसार बुधवार देर रात हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरिद्वार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से स्कूटी पर जा रहे कांवडियों की कनखल क्षेत्र में सामने से तेज गति से आ रहे एक अन्य कांवड़िये की स्कूटी से टक्कर हो गयी.

 पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी की स्कूटी सवार कांवड़िये दूर जाकर गिरे. हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन कांवड़िये घायल हो गए जिनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

मृतकों की पहचान सहारनपुर निवासी राहुल और गाजियाबाद के श्याम ठाकुर के रूप में हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं, घायलों का इलाज चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्र ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे रियायत से इनकार किया, आवर्ती नुकसान का हवाला दिया

Share on Social Mediaरेलवे का वरिष्ठ नागरिकों या खिलाड़ियों के लिए टिकटों पर रियायतें वापस लाने का कोई इरादा नहीं है, रेल मंत्रालय ने बुधवार, 20 जुलाई को संसद को बताया. यह जवाब लोकसभा सांसद मोहम्मद फैजल पीपी और एंटो एंटनी द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में दिया गया. […]

You May Like