भ्रष्टाचार में मंत्री का ओएसडी, गिरी गाज

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों और अफसरों के तबादले में हुई धांधली की पहली गाज उत्तर प्रदेश के विभागीय मंत्री जितिन प्रसाद के विशेष कार्याधिकारी अनिल कुमार पांडेय पर गिरी है. इन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए भारत सरकार को वापस करने का आदेश शासन ने जारी कर दिया है.
एके पांडेय के खिलाफ विभाग में हुए तबादले में भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतें मिली थीं. उन्हें केंद्र सरकार को वापस करते हुए उनके खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की जांच कराने की केंद्र से संस्तुति की गई है. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित तीन आईएएस अधिकारियों की कमेटी की सिफारिश पर की गई है.
अवर सचिव उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार में तैनात अनिल कुमार पांडेय नई सरकार के गठन के बाद प्रतिनियुक्ति पर यूपी सरकार में आए थे. इन्हें लोक निर्माण विभाग में विशेष कार्याधिकारी पद पर तैनाती दी गई थी. तीन वरिष्ठ आईएएस की जांच टीम को तबादले में गड़बड़ियां मिली हैं.
तबादले में अनियमितताओं की थीं शिकायतें
तबादले में की गई धांधली की शिकायत करने वालों ने उन अफसरों और अभियंताओं के नामों की सूची दी थी, जो 15-20 साल से एक ही स्थान और जिले में जमे हैं. यह भी बताया था कि अवर अभियंता के तबादले के 9 आदेश 29 जून और 7 आदेश 30 जून को किया जाना दर्शाया गया है, जबकि पहले 4 आदेश दो जुलाई, दूसरे छह आदेश तीन जुलाई, पांच आदेश चार और एक आदेश सात जुलाई को किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जम्मू-कश्मीर : राजौरी से लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकवादी गिरफ्तार

Share on Social Mediaजम्मू, 19 जुलाई  जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा राजौरी जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के नेटवर्क को खत्म करने के बाद चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि एक बड़ी […]

You May Like