शिवसेना सांसद ‘राउत’ का बड़ा दावा… ‘शिंदे कैंप से वापस लौट आएंगे बागी विधायक’

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 22 Second

मुंबई. महाराष्ट्र में पिछले दिनों चला सियासी घमासान शिंदे सरकार के बनने के बाद थम सा गया. लेकिन एक बार फिर से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. राज्य में नए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियायत गर्म है. ऐसे में शिवसेना सांसद ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे सरकार के आगामी कैबिनेट विस्तार के बाद जो बागी विधायक मंत्री पद से चूक जाएंगे वे ठाकरे के पास वापस आ जाएंगे.

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद ने किया दावा

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद विनायक राउत ने ये दावा किया है. उन्होंने कहा ‘शिंदे गुट और भाजपा के बीच जल्द ही विवाद होने वाला है. उन्होंने शिदें गुट और भाजपा सभी को नई सरकार में मंत्री बनाने का वादा किया है. इसलिए वहां नई समस्या पैदा होने जा रही है.’ राउत ने आगे कहा कि अगर बागी विधायकों को कोई बर्थ नहीं मिली तो वे उद्धव के पास आ जाएंगे.

सीएम ने दिया जवाब

बता दें कि शिंदे कैंप में शिवसेना के 40 विधायक हैं और अन्य छोटे दलों और निर्दलीय के लगभग 10 विधायक हैं. इन विधायकों में से कई को ये उम्मीद है कि उन्हें नई सरकार में मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. इस नए मंत्रिमंडल को लेकर बीजेपी और शिंदे गुट के साथ-साथ शिवसेना को भी काफी उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र में पहला कैबिनेट विस्तार एक छोटे स्तर पर हो हो सकता है. इसमें केवल 9 से 11 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. शिवसेना के ओर से किए जा रहे दावों के जवाब में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उनकी सरकार स्थिर है और 2.5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी.

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज

इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की, लेकिन इसके उन्होंने कि यह मुलाकात राजनीतिक नहीं थी. यहां दादर में स्थित ठाकरे के आवास में हुई बैठक ऐसे समय हुई है, जब मुंबई नगर निकाय के चुनाव होने वाले हैं और राज्य में एकनाथ शिंदे नीत सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार होना है. हालांकि, फडणवीस ने कहा कि उनके और राज ठाकरे के बीच मुलाकात केवल एक ‘शिष्टाचार’ था और वह ठाकरे के स्वास्थ्य की जानकारी लेने गए थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स को चिकित्सा संस्थानों की एनआईआरएफ रैंकिंग में 49वां स्थान

Share on Social Mediaरायपुर. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिल्ली में शुक्रवार को जारी की गई नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की मेडिकल कालेज की श्रेणी में 49वां स्थान प्राप्त हुआ है। मध्य भारत में एम्स रायपुर ही एकमात्र चिकित्सा संस्थान रहा जिसे देशभर के […]

You May Like