अपनी ही सरकार के खिलाफ सांसद वरुण गांधी का बड़ा एलान

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

दिल्ली. अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा सांसद वरुण गांधी तल्ख रुख अपनाए हुए हैं। समय-समय पर सरकार की कई योजनाओं की आलोचना भी कर चुके हैं। हाल ही में सरकार की अग्निपथ योजना पर भी उन्होंने सवाल उठाए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बड़ा एलान कर दिया है।

अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह सहूलियत क्यूं?

उन्होंने कहा कि राष्ट्ररक्षकों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूं। गांधी ने सवाल किया कि क्या हम विधायक व सांसद अपनी पेंशन छोड़कर यह नहीं सुनिश्चित कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले? अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह सहूलियत क्यों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भरत चावडा श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज रायपुर ईकाई के अध्यक्ष निर्वाचित

Share on Social Mediaरायपुर। श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज रायपुर ईकाई अध्यक्ष का चुनाव स्टेशन रोड स्थित समाज भवन में सम्पन्न हुआ । जिसमे समाज के सदस्यो बडी संख्या उत्साहपूर्ण सहभागिता करते हुए आगामी त्रिवार्षिक सत्र 2022-2025 हेतू मतदान किया । चुनाव अधिकारी श्री कमलेश टांक द्वारा श्री भरत हीरजीभाई […]