मुख्यमंत्री बघेल झीरम मेमोरियल का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

Share on Social Media

25 मई को बस्तर के नानगुर और मंगलपुर में करेंगे भेंट-मुलाकात

जगदलपुर में पुलिस आवासीय परिसर का करेंगे लोकार्पण

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में इन दिनों बस्तर दौरे पर हैं। इस अभियान के तहत 25 मई को मुख्यमंत्री श्री बघेल बस्तर जिला के जगदलपुर विधानसभा अंतर्गत नानगुर और मंगलपुर में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। वहीं 25 मई को झीरम घटना की बरसी के मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल झीरम मेमोरियल का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल के 25 मई को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे चित्रकोट से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जगदलपुर प्रस्थान करेंगे। सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री श्री बघेल झीरम मेमोरियल के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11.35 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जगदलपुर विधानसभा के ग्राम नानगुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे से ग्राम नानगुर में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधे चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 01.35 बजे नानपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जगदलपुर विधानसभा अंतर्गत ही ग्राम तीरथगढ़ (मंगलपुर) प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2 बजे से ग्राम मंगलपुर में लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे। दोपहर 3.05 बजे मुख्यमंत्री का ग्राम मंगलपुर से प्रस्थान होकर दोपहर 3.20 बजे जगदलपुर आगमन होगा। जगदलपुर में मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 3.25 बजे से आयोजित बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 4 बजे पुलिस आवासीय परिसर का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के करकमलों से होगा। जगदलपुर में शाम 5.30 से 7.30 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि मंत्री ने गौशाला को दिए पंजीयन प्रमाण पत्र

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ राज्य के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के द्वारा राज्य गौ सेवा आयोग में पंजीकृत इंदरमन गौशाला ग्राम बनसाकरा, विकासखंड सिमगा, जिला बलौदा बाजार भाटापारा तथा कामधेनु गौशाला ग्राम डोंगाकोहरौद, विकासखंड पामगढ़,जिला जांजगीर चांपा को पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ […]