लालू-राबड़ी और मीसा के पटना समेत 17 ठिकानों पर छापा

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 28 Second

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के पटना और दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर CBI ने छापेमारी की है। रेलवे भर्ती बोर्ड में हुई गड़बड़ी के मामले में ये कार्रवाई हुई है। लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर ये छापेमारी की जा रही है।

इधर, पटना में CBI की कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। राजद कार्यकताओं ने छापे को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसे धरना और प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

राबड़ी आवास पर CBI की 8 सदस्यीय टीम
पटना में CBI की 8 सदस्यीय टीम 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर पहुंची। टीम में महिला और पुरुष अधिकारी दोनों ही शामिल हैं। इस दौरान आवास में किसी को भी आने-जाने से रोक दिया गया है। टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। पूर्व CM और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की भी खबर है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम ले रहे अधिकारियों की मीटिंग

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बीजापुर सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू, मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि हमारा फोकस लोगों की आय बढ़ाना, उन्हें उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

You May Like