आईपीएल सट्टे का बड़ा अड्डा बना रायपुर, एक ही रात में 4 संचालक गिरफ्तार | Ipl betting news

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 39 Second

Ipl betting

यपुर पुलिस सीएम के निर्देश के बाद हर रात सटोरियों को पकड़ रही है। इसी क्रम में पुलिस ने गुरूवार रात भी 4 संचालकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक आरोपी पुरानी बस्ती, दो कोतवाली और एक खरोरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। यहां एक सबसे बड़ा सवाल है, यदि सीएम के निर्देश के बाद पुलिस अब इन सटोरियों को पकड़ रही है, तो अभी तक इन्हें किसका संरक्षण मिल रहा था।

ipl betting

पुलिस के अनुसार, एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना मिली कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत कुशालपुर रिंग रोड स्थित एक पान दुकान में एक व्यक्ति मैच के दौरान मोबाईल फोन में लाईन लेकर ऑन-लाईन सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट और डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर के बताये स्थान स्थित पान दुकान में जाकर छापा मार कार्रवाई की। कार्यवाही के दौरान पान दुकान में उपस्थित व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम सचिन कुमार चिच्चड़ निवासी पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में लाईन लेकर ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना पाया। आरोपी से पुलिस ने 2 मोबाईल फोन और 11,300 रूपये नकद जप्त किया।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत सत्ती मंदिर के पास स्थित एक मकान से एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 2 व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विजय जैन उर्फ गोलू और पवन साखरे बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने 2 नग मोबाईल फोन, नगदी 12,500/- रूपये और लाखों रूपये के सट्टा का हिसाब जप्त किया है।

तीसरे मामले में पुलिस ने खरोरा थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड नंबर 08 स्थित एक गली में एक व्यक्ति व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। टीम के सदस्यों को पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम ताराचंद यादव बताया। टीम के सदस्यों ने उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक कर सट्टा संचालित करना पाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सटोरिये को अपने मोबाईल फोन में आई.डी. लेकर क्रिकेट मैच में ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन, नगदी 10,000/- रूपये और सट्टा का हिसाब जप्त किया गया।

तीसरे मामले में पुलिस ने खरोरा थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड नंबर 08 स्थित एक गली में एक व्यक्ति व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। टीम के सदस्यों को पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम ताराचंद यादव बताया। टीम के सदस्यों ने उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक कर सट्टा संचालित करना पाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सटोरिये को अपने मोबाईल फोन में आई.डी. लेकर क्रिकेट मैच में ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन, नगदी 10,000/- रूपये और सट्टा का हिसाब जप्त किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेतु का काम करेगी: पीयूष गोयल

Share on Social Mediaवाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री, पीयूष गोयल ने  कहा कि शिक्षा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक सेतु का काम करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और वाणिज्य, प्रौद्योगिकी के साथ जुड़कर हमें कार्य करने के लिए सशक्त बनाएंगे। श्री गोयल […]

You May Like