खैरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज आज करेंगे प्रचार 

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 10 Second

छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ सीट पर 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के नेता आमने सामने की भूमिका में हैं। एक ओर जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार प्रचार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित केंद्र और राज्य के दिग्गज नेता मोर्चा संभाले हुए हैं।

इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे पहले बिलासपुर के रतनपुर पहुंचेंगे। यहां माँ महामाया के दर्शन और पूजन के बाद सीधे खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे। सीएम भूपेश बघेल खैरागढ़ में 4 आमसभा करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम बघेल सलोनी, बीजलदेही, अतरिया और बोरई में आमसभा करेंगे।

वहीं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आज छत्तीसगढ़ प्रवास हैं। कुलस्ते सबसे पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे। यहां भाजपा के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से वे सीधे खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे। खैरागढ़ में कुलस्ते चोभर, रामपुर, साल्हेवारा, मोहगांव और पैलीमेटा में जनसम्पर्क करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अब जैसे जैसे खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतदान कि तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों कि सक्रियता बढ़ रही है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी खैरागढ़ में कार्यकर्ताओं में उत्साह का प्रवाह किया। इसके साथ ही जनसम्पर्क अभियान में भी शामिल हुए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश के विभिन्‍न जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट स्‍थापित की जाएंगी

Share on Social Media2022-23 के केन्‍द्रीय बजट में की गई घोषणा के अनुसार देश के विभिन्‍न जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट स्‍थापित की जाएंगी ताकि सुनिश्चित हो सके कि डिजिटल बैंकिंग के फायदे उपभोक्‍ता – अनुकूल तरीके से उपलब्‍ध हो। केन्‍द्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर भगवत कराड ने लोकसभा […]

You May Like