जिला बनाने का वादा करना आचार संहिता का खुला उल्लंघन : बृजमोहन

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 48 Second

खैरागढ़ उपचुनाव में आज प्रचार के दौरान प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, घोषणा पत्र में खैरागढ़ को जिला बनाने का वादा करना आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। कांग्रेस सरकार में है वह ऐसा नहीं कर सकती है। कांग्रेस सरकार अब ब्लैकमेलिंग पर उतर गई है। हमें जिताओगे तो जिला बनाएंगे। किसानों के धान का 30 प्रतिशत पैसे पर डाका डालने वाली और खैरागढ़ का विकास अवरुद्ध करने वाली भूपेश सरकार से जनता इस चुनाव में बदला लेगी।

बृजमोहन ने कहा कि हार के डर से भूपेश सरकार को उप-चुनाव में खैरागढ़ को जिला बनाने की याद आ रही है, पिछले साढ़े तीन साल में उन्होंने जिला क्यों नहीं बनाया उन्हें कौन रोका था। असल में खैरागढ़ का प्रतिनिधित्व जोगी कांग्रेस के देवव्रत सिंह कर रहे थे इसलिए इस क्षेत्र का न केवल विकास रोक दिया गया, बल्कि पिछले दिनों 4 नये जिला बनाने की घोषणा में तक शामिल नहीं किया गया है। कांग्रेस सरकार अपनी बदनीयती के लिए बदनाम हैं। उन्होंने कहा कि छह महीने जिला बनाने की घोषणा हुए हो गये अभी तक किसी तरह का काम नहीं हुआ है। इनके पास रोड़ के गड्ढे भरने तक के पैसे नहीं हैं। ये सरकार जिला क्या बनाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीलंका में आर्थिक संकट, राजपक्षे ने वित्तमंत्री पद से भाई को हटाया, विपक्ष को सरकार में शामिल होने का ऑफर

Share on Social Mediaश्रीलंका के गहराए आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सोमवार को अपने भाई बेसिल राजपक्षे को वित्त मंत्री के पद से हटा दिया है। साथ ही विपक्ष को साझा सरकार बनाने के लिए न्योता भेजा है। उनका कहना है कि संसद में सभी राजनीतिक दल […]

You May Like