सीएम भूपेश ने खैरागढ़ को जिला बनाने की दी गारंटी, सोशल मीडिया में अभियान तेज

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 33 Second

खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए सत्ताधारी कांग्रेस ने आक्रामक प्रचार अभियान तेज किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अलग जिला बनाने के चुनावी वादे की गारंटी दी। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा, सेव द डेट – 17 अप्रैल को खैरागढ़ में कांग्रेस का विधायक बनेगा। 17 अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नया जिला बनेगा।

इस पोस्ट से पहले पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने खैरागढ़ को अलग जिला बनाए जाने के वादे को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान के हवाले से पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, रमन सिंह ने खैरागढ़ को हमेशा उपेक्षित किया है। अब खैरागढ़ को सम्मान मिला है तो उनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है। यह बात खैरागढ़ की जनता भली-भांति जान चुकी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक देवव्रत सिंह के निधन से खाली हुई खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिए आज आपकी ग्रह -दशायें क्या कहती है

Share on Social Mediaमेष:गणेशजी कह रहे हैं कि आज मेष राशि के जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। साथ ही आज किसी सम्माननीय व्यक्ति का मार्गदर्शन भी मिलेगा। आपको धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई […]

You May Like