प्रदेश में एक साथ आ रही गर्म और ठंड हवा, बढ़ेगी गर्मी, जानिए आज के मौसम का हाल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 51 Second

Hot and cold air coming together in the state, heat will increase, know the condition of today’s weather

  राजधानी समेत प्रदेशभर में गर्मी सताने लगी है। दोपहर के समय सूरज की तीखी किरणों से लोग परेशान हो रहे हैं। इस बीच सोमवार से अगले आने वाले कुछ दिनों तक फिलहाल तापमान बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को राजधानी में आकाश साफ रहेगा और शहर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 39 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।weather विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गरम और शुष्क हवा आ रही है और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमी युक्त और अपेक्षाकृत ठंडी हवा आ रही है। इसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

weather
Set of thermometers with red and blue indicator isolated on white background, illustration.

बस्तर संभाग में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है, लेकिन अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना है। राजधानी समेत प्रदेश भर में तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहा।

अधिकतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश के बिलासपुर, रायपुर और बस्तर में सामान्य से अधिक और अन्य संभाग में सामान्य तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में रायपुर संभाग में सबसे कम गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा सरगुजा और दुर्ग संभाग में उल्लेखनीय गिरावट और अन्य भागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखने को मिले।

ताजा खबरों के लिए फॉलो करें- https://www.aamaadmi.in/

Follow us on- Facebook

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान

Share on Social Mediaजांजगीर-चांपा में दुष्कर्म के आरोपी एक युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव में ही पेड़ से लटका हुआ मिला है। युवक के खिलाफ एक दिन पहले उसके छोटे भाई की विधवा पत्नी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। वहीं उसी […]

You May Like