Read Time:46 Second
गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने वाला है। बता दे कि 28 मार्च स्कूलों में समय बदल जायेगा। राज्य सरकार के निर्देश के बाद स्कूलों के समय बदलने का निर्देश गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी कर दिया है।
28 मार्च से स्कूलों का अलग-अलग समय में संचालन होगा। मिली जानकारी अनुसार एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी।
