CM पद की शपथ से पहले दिल्ली रवाना; बोले- कुछ महीनों में संगरूर की आवाज फिर लोकसभा में गूंजेगी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

Leave for Delhi before taking oath as CM

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चुने गए भगवंत मान सांसद पद छोड़ देंगे। वह कल ही दिल्ली रवाना हो गए थे। जहां वह लोकसभा स्पीकर को MP के पद से इस्तीफा देंगे। मान 2019 में संगरूर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए थे। मान के इस्तीफे के बाद संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा। मान को इस बार धूरी सीट से विधायक चुना गया है। भगवंत मान 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की oath लेंगे।। इस्तीफा देने से पहले भगवंत मान ने कहा कि कुछ महीनों के बाद ही संगरूर के लोगों की आवाज फिर लोकसभा में गूंजेगी।

oath

लगातार दूसरी बार सांसद रहे भगवंत मान
संगरूर लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी का गढ़ रही है। 2014 के बाद 2019 में मोदी लहर के बावजूद भगवंत मान ने यह सीट जीती। 2019 में तो पंजाब से जीतने वाले वह आम आदमी पार्टी के अकेले सांसद थे।

  • 2014 में भगवंत मान ने अकाली दल के दिग्गज रहे सुखदेव ढींढसा को रिकॉर्ड 2,11,721 मतों से हराया। मान को 5,33,237 मत मिले।
  • 2019 में भगवंत मान ने फिर यहां से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लो को 1,10,211 मतों के अंतर से हराया। भगवंत मान को करीब सवा 4 लाख वोट मिले थे।

ताजा खबरों के लिए फॉलो करें- https://www.aamaadmi.in/

Follow us on- Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने पकड़ी शिकार जाल, वन विभाग ने बताया-जाल तार हमने जब्त की

Share on Social Mediaमुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व(ATR) में अक्सर जंगली जानवरों का शिकार करने की खबर आती है। कैसे इनका शिकार किया जाता है, ये अब कैमरे में कैद हुआ है। ATR का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि शिकारी कैसे तार का जाल […]

You May Like