बॉलीवुड (bollywood) के बेहद पॉपुलर सिंगर (popular singer) जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) को लेकर खबर है कि जल्द ही सिंगर शादी के बंधन में बंध सकते हैं. सिंगर जुबिन (singer jubin) को लेकर खबर है कि उन्होंने अपना हमसफर चुन लिया है (Jubin Nautiyal Wedding) ऐसे में अब मुंबई में बैठ कर दोनों अपनी शाही शादी की प्लानिंग्स (Wedding Plannings Of Jubin) कर रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पहाड़ों की शान’ जुबिन नौटियाल शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस निकिता दत्ता (Nikita Dutta) से ब्याह रचा सकते हैं. दरअसल, इस बीच जुबिन और निकिता की नजदीकियों की खूब खबरें सामने आ रही हैं, वहीं फैंस को भी हिंट मिल रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी जुबिन और निकिता एक दूसरे को कमेंट करते दिख रहे हैं. कुछ वक्त पहले ही निकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने जुबिन की एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी पीठ दिख रही है. तस्वीर में जुबिन नदी की तरफ मुंह करके बैठे हुए हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए निकिता ने लिखा है- ‘मैं इन पहाड़ों में अपनी आत्मा कहीं छोड़ आई हूं.’
अंतर्राष्ट्रीय कृषि मेला: सीएम ने किया उद्धाटन
Sat Mar 12 , 2022
Share on Social MediaInternational Agriculture Fair मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि महाविद्यालय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेला का किया उद्घाटन शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की 132 संस्थाएं कर रही हैं कृषि तकनीक एवं उत्पादों का प्रदर्शन चार दिनों तक चलेगा अंतर्राष्ट्रीय कृषि मेला ताजा खबरों के लिए फॉलो करें- […]
You May Like
-
इस मामले में जरीन खान के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वॉरेंट
rashtrapathnews.com September 18, 2023
