सीएम भूपेश बोले- कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में खोने को कुछ नहीं है, सब पाना ही पाना है

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की सीटों पर प्रचार कर लौट आए हैं। रायपुर में उन्होंने कहा, कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में खोने को कुछ नहीं है, सब पाना ही पाना है। भाजपा जितना मोदी के बारे में बात करेगी वह उतना ही भारी पड़ने वाला है।

भूपेश बघेल ने कहा, ये लोग जितना मोदी के बारे में बताएंगे उतना नुकसान होगा। नोटबन्दी, जीएसटी फेल रही, काला धन नहीं आया। बैंक का पैसा लेकर इनके मित्र भाग गए। यूक्रेन की घटना में सरकार अपने लोगों को बचाने में विफल है। पौने 2 लाख लोगों को गुजराल सरकार के समय खाड़ी देशों से वापस लाया गया था। आज यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए खाना पानी तक नहीं है। इन सब बातों के बारे में बताएंगे तो कांग्रेस को ही फायदा होगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 10 तारीख का देश को इंतजार रहेगा। जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने अपने अभियान की शुरुआत की, सपा और भाजपा को उन्हीं मुद्दों पर आना पड़ा। महिलाओं को आरक्षण और महंगाई जैसे मुद्दों पर बात करनी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा, जैसे ही चुनाव सम्पन्न होंगे 5 बजे के बाद 1 घन्टे में पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे। 7 तारीख को पेट्रोल डीजल के भाव मे स्पर्धा होगी कि कौन ज्यादा बढ़ता है।

रमन सिंह को बताया स्मृतिलोप का शिकार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को स्मृतिलोप का शिकार बताया। उन्होंने कहा, स्मृति लोप के शिकार हो चुके हैं रमन सिंह। प्रचार करने विदर्भ महाराष्ट्र गया वहां जीते। असम में पहले से ज्यादा सीटें आईं। झारखंड में सरकार बनी। यूपी में खोने को कुछ नहीं है सब पाना ही पाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

Share on Social Mediaमेष राशि आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कुछ नया करने का दिन है। आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोचेंगे। मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले लें। इससे आपको […]

You May Like