चाइल्ड पोर्नोग्राफी में छात्र अरेस्ट, 10 माह पहले डाला था वीडियो

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 50 Second

कांकेर में एक छात्र को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी छात्र ने 7 साल के बच्चे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस संबंध में NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) की ओर से कांकेर पुलिस को सूचना दी गई थी। छात्र पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

शिवनगर निवासी प्रवीण साहू शहर के एक कॉलेज का छात्र है और रिटायर्ड फौजी का बेटा है। आरोप है कि उसने अप्रैल 2021 में सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में 7 साल के बच्चे को एक मुर्गे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते दिखाया गया था। यह वीडियो कहां का था यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
NCRB की सेल ने इस वीडियो की जांच कराई तो पता चला कि इसे कांकेर से अपलोड किया गया है। इसके बाद वहां से जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस और फिर कांकेर भेजी गई। इस पर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले भी अप्रैल 2021 में ऐसे ही एक मामले में पखांजूर निवासी रतन दास और जून 2021 में भानुप्रतापपुर के युवक संतोष यादव को भी गिरफ्तार किया गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कहीं आपने रवि भवन से एप्पल की मोबाइल तो नहीं खरीदी, तो आपके लिए जरूरी खबर, पढ़े

Share on Social Media रवि भवन स्थित जय मोबाईल एसेसरीज, के एस के आर मोबाईल एसेसरीज एवं मोबाईल पावर होलसेल मोबाईल एसेसरीज दुकान के संचालकों द्वारा एप्पल कंपनी के नकली मोबाईल एसेसीरिज की जा रहीं थी बिक्री। दुकान संचालकोें द्वारा ग्राहकों को मोबाईल फोन के एसेसीरिज को एप्पल कंपनी का […]

You May Like