पंजाब चुनाव: दोपहर 3 बजे तो तक 50 प्रतिशत मतदान, सच्चा डेरा का नया कोड वर्ड जानें

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर चल रहे मतदान के बीच शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा बयान आया है। मजीठिया ने कहा है कि चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए जरूरत पड़ी तो अकाली दल एक बार फिर भाजपा के साथ गठबंधन करेगा।

इस बयान के गहरे सियासी मायने लगाए जा रहे हैं, क्योंकि इस बार दोनों दल कृषि कानून के मुद्दे पर अलग हुए थे और अलग-अलग ही चुनाव लड़ रहे हैं। शिअद ने बसपा के साथ गठबंधन किया हुआ है, जबकि भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस से अलग होकर बनाई गई पंजाब लोक कांग्रेस से हाथ मिलाया हुआ है।
भाजपा और शिअद के दोबारा साथ आने के संकेत शनिवार रात को डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग से अपने समर्थकों के लिए जारी हुए नए फैसले से भी मिले हैं, जिसमें समर्थकों को ‘फूल के साथ तकड़ी’ कोड वर्ड दिया गया ता। ‘फूल’ यानी कमल भाजपा का चुनाव चिन्ह है, जबकि ‘तकड़ी’ यानी तराजू शिरोमणि अकाली दल का चुनाव चिन्ह है।

उधर, राज्य में दोपहर 3 बजे तक 49.81% मतदान हुआ है। राज्य के 23 में से 13 जिलों में 35% से ज्यादा मतदान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा 57.07% मतदान मलेरकोटला में हुआ है, जबकि मोहाली (साहिबाजादा अजीत सिंह नगर) में सबसे कम महज 42% मतदान ही दर्ज किया गया है। इससे पहले राज्य में सुबह 9 बजे तक 4.80%, 11 बजे तक 17.77% और दोपहर 1 बजे तक 34.10% मतदान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब 61 लघु वनोपज की सरकार करेगी खरीदी

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर 61 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस […]

You May Like