बदमाश युवक ने सरेराह बैंक कर्मी महिला को रोककर छेड़खानी की

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 7 Second

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार शाम बदमाश युवक ने सरेराह बैंक कर्मी महिला को रोककर छेड़खानी की। महिला ने रोते हुए बताया कि युवक ने बाइक अड़ाकर उसे रोक लिया और हाथ पकड़कर खींचने लगा। फिर बाइक में बैठाने की कोशिश की। महिला के साथ युवक के इस हरकत को देखकर भीड़ ने उसको जमकर पीटा की और पुलिस को बुला लिया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार महिला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र में रहती हैं और व्यापार विहार स्थित बैंक में काम करती हैं। गुरुवार शाम को वह नेहरू चौक से राजीव गांधी चौक तरफ जा रही थी। तभी स्वाधिन नाथ चौधरी नाम का युवक उसका पीछा करते हुए गांधी चौक तक पहुंच गया। युवक ने उसकी स्कूटी के सामने बाइक अड़ा दी और छेड़खानी करने लगा। फिर हाथ खींचकर बाइक में बैठाने लगा। महिला के चिल्लाने और मना करने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को बुला लिया।
रोती महिला बोली- तीन साल से परेशान कर रहा है
घटना के बाद रोती हुई महिला सिविल लाइन थाने पहुंच गई। उन्होंने दैनिक भास्कर को बताया कि युवक तीन साल से परेशान कर रहा है। उसके पति ने भी उसे मना किया है और परेशान नहीं करने का आग्रह किया। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसके खिलाफ महिला पहले भी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीजी पीएससी ने निकाली भर्तियां, 200 से ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां, जानें आप भी

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG-PSC) अलग-अलग विभागों में भर्तियां कर रहा है। 200 से अधिक पदों पर फरवरी और मार्च के महीने में आवेदन किया जा सकता है। इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन और सूचनाएं जारी की जा चुकी हैं। किस विभाग में कितने पदों […]

You May Like