इंस्टाग्राम पर पोस्ट देख पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे युवक की जान बचाई

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 25 Second

पुलिस कमिश्नरी की मीडिया सेल की सक्रियता से शनिवार को आत्महत्या करने जा रहे एक युवक की जान बच गई. युवक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फांसी के फंदे का फोटो और वीडियो लगाकर लिखा था, सब कुछ खत्म…. पोस्ट देखते ही पुलिस की मीडिया सेल तत्काल सक्रिय हुई और उसके घर का लोकेशन पता लगाकर उसे प्राणघातक कदम उठाने से रोक दिया.

कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कमिश्नरी में गठित पुलिस की मीडिया सेल और लखनऊ की मीडिया सेल के द्वारा सोशल मीडिया एकाउंट की निगरानी की जाती है. शनिवार को दोपहर करीब दो बजे एक युवक ने आत्महत्या करने संबंधी पोस्ट किया. डीजीपी मीडिया सेल लखनऊ ने इसे देखते ही जिले की मीडिया सेल को जानकारी दी. पुलिस ने युवक की लोकेशन ट्रेस की तो यह दनकौर थाना क्षेत्र के गांव चंद्रावली की निकली. फिर दनकौर थाना पुलिस की टीम युवक के घर पहुंची और उसे फांसी लगाने से बचा लिया. इसके बाद पुलिस थाने लेकर आई और उसकी काउंसिलिंग की.

पत्नी से विवाद होने के बाद तनाव में था

पुलिस युवक और उनके परिवारवालों को थाने ले लाई और उनकी काउंसिलिंग की. युवक ने इंस्टाग्राम पर जान देने की बात लिखने पर अपनी गलती मानी और वादा किया कि वह आगे कभी ऐसा नहीं करेगा. इसके बाद परिवार वालों की निगरानी में युवक को वापस घर भेज दिया गया. पूछताछ में 20 वर्षीय युवक ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा की एक प्रिंटिंग प्रेस कंपनी में काम करता है. एक साल पहले उसकी शादी हुई है. उसका बीती रात पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद से वह तनाव में था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुछ पूर्व जज चाहते हैं कोर्ट विपक्षी दल की भूमिका निभाए : किरेन रिजिजू

Share on Social Mediaनई दिल्ली . केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को दावा किया कि भारत विरोधी गिरोह का हिस्सा बन चुके कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीश और कुछ कार्यकर्ता कोशिश कर रहे हैं कि भारतीय न्यायपालिका विपक्षी दल की भूमिका निभाए. रिजिजू ने न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित कॉलेजियम […]

You May Like