पूर्व सीएम का सियासी अटैक, सिद्धू सीएम बनने के लायक नहीं

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 46 Second

पंजाब में पटियाला शहरी सीट से नामांकन से पहले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विरोधियों पर जबरदस्त सियासी अटैक किए हैं। कैप्टन ने कहा कि मुझे सीएम की कुर्सी से हटाने के लिए चरणजीत चन्नी और सुखजिंदर रंधावा की अगुवाई वाली माझा ब्रिगेड ने साजिश रची। कैप्टन ने फिर सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पंजाब का CM बनने के लायक नहीं है। वह अमृतसर ईस्ट से सिद्धू को चुनाव हराएंगे। कैप्टन ने फिर से पंजाब कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों को अवैध रेत खनन में घेरा है। कैप्टन ने फिर कहा कि उन्होंने चन्नी को MeToo के मामले में बचाया, इसके बावजूद चन्नी ने उनकी पीठ पर छुरा मारा।
पंजाब में आज कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा लंबी विधानसभा से 5 बार सीएम रह चुके प्रकाश सिंह बादल भी नामांकन भरेंगे। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल जलालाबाद सीट से नामांकन भरेंगे। सीएम चरणजीत चन्नी भदौड़ सीट से नामांकन भरेंगे। पंजाब में 1 फरवरी यानी कल तक ही नामांकन होने हैं। नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को होगी। नामांकन 4 फरवरी तक वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 20 फरवरी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

रायपुर पश्चिम के मानिकपुरी समाज को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय के द्वारा वाद्य यंत्र किया गया भेंट

Share on Social Media रायपुर संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा अपने विधानसभा के मानिकपुरी समाज को वाद्य यंत्र भेंट किया गया। मानिकपुरी समाज के सदस्यों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष वाद्य यंत्र की मांग रखी गई थी,जिस पर विधायक विकास उपाध्याय ने मांग की गम्भीरता […]

You May Like