छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड लौट आई, कोल्ड-डे की भी चेतावनी जारी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 4 Second

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड लौट आई है। कई स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में शीतलहर के साथ कोल्ड-डे की भी चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के सरगुजा,दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने और शीत दिवस (Cold Day) रहने की संभावना जताते येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक-दो पॉकेट में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा बनेगा। शीतलहर के प्रभाव से जशपुर, बलरामपुर और अम्बिकापुर जिले में कई जगह ओस की बूंद जमकर बर्फ में बदल गई।
इस बीच रात के तापमान पर ठंडी हवाओं का असर दिखने लगा है। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। पेण्ड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहा सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम है। अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं जशपुर के डुमरबहार में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। दुर्ग का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

सौर सुजला योजना : मुख्यमंत्री ने योजना के एक लाखवें हितग्राही किसान सुरेन्द्र नाग को किया सम्मानित

Share on Social Media योजनाओं के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ का एक और कीर्तिमान, अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में ज्यादा संख्या में सोलर पम्पों की स्थापना खेतों के साथ ही योजना के तहत गौठानों, चारागाहों और गौशालाओं में भी स्थापित किए जा रहे हैं सोलर पम्प अब तक 1.20 […]