कांग्रेस जिला सचिव के घर हथियार लेकर घुसे हेलमेट लगाए बदमाश, महिलाओं को बंधक बनाया, नकदी,गहने ले भागे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बिलासपुर में कांग्रेस जिला सचिव के घर गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती हो गई। हथियार लेकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बना दिया और बंदूक दिखाकर अलमारी में रखे गहने-नकदी लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर IG रतनलाल डांगी और SP पारुल माथुर के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक लूटी गई रकम को लेकर जानकारी नहीं मिल सकी है। मामला शहर से लगे हुए मस्तूरी क्षेत्र का है।

दर्रीघाट निवासी टाकेश्वर पाटले कांग्रेस के जिला सचिव हैं। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय टाकेश्वर घर में नहीं थे। उसी समय 8-9 की संख्या में हेलमेट व मास्क लगाए बदमाश पहुंचे और बंदूक दिखाकर महिलाओं को धमकाने लगे। डकैतों ने उनके हाथों को रस्सी से बांध दिया।

डकैतों ने उनके हाथों को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नगदी लूटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद वारदात की सूचना टाकेश्वर को दी गई।

शहर में हुई नाकेबंदी
इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी गई। कंट्रोल रूम ने सभी थानों में नाकेबंदी के लिए पाइंट दिया है। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर व थानेदार हरकत में आ गए। शहर के साथ ही आउटर में सघन नाकेबंदी की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि डकैत किस वाहन से आए थे और किधर से भागे हैं।

Next Post

प्रदेश के सभी सरकारी व निजी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में होगी ऑनलाइन कक्षाएं

Share on Social Mediaप्रदेश भर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी व निजी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को आदेशित किया है कि सभी ऑफलाइन कक्षाएं तत्काल प्रभाव से बंद की जाएँ और ऑनलाइन काक्षाओं का संचालन शुरु किया जाए। जारी आदेश […]

You May Like