बिग ब्रेकिंग: निलंबित एडीजी जीपी सिंह गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS जीपी सिंह की गिरफ्तारी हो गई है। जिसके बाद अब उन्हें रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक उनकी गिरफ़्तारी दिल्ली से की गई है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में निलंबित एआईपीएस जीपी सिंह की गिरफ़्तारी के लिए रायपुर पुलिस, EOW और ACB की टीम ने पिछले तीन चार दिनों से कैंप किया था। जिसके बाद इस टीम के कुछ सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने का एक अफ़वाह उड़ाई गई थी। जिसके बाद जीपी सिंह ने अपना ठिकाना बदलने की तैयारी की और उसकी गिरफ्तारी की जा सकी है।

गौरतलब है कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने एडीजीपी सिंह और उनके संबंधियों के अलग अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इस छापे में जेपी सिंह और उनके संबंधियों से तकरीबन ₹10 करोड़ रुपए की अनुपात ही संपत्ति मिलने की बात एंटी करप्शन ब्यूरो के आला अफसरों ने कही थी। जिसके बाद से निलंबित एडीजी सिंह की खोजबीन की जा रही थी।

इधर एसीबी की कार्रवाई के बाद निलंबित आईपीएस अफसर जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का भी मामला राजधानी के कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया था। इस छापेमारी के दौरान एसीबी को जीपी सिंह के निवास पर एक डायरी मिली थी। जिसमें तमाम लेनदेन का जिक्र था।

Next Post

होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन जारी, जानें कब होंगे पूरी तरह डिस्चार्ज

Share on Social Media राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे कोरोना संक्रमितों के डिस्चार्ज के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़ ने इस बारे में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को परिपत्र जारी […]

You May Like