कोरोना संक्रमितों की जांच की संख्या बढ़ाई गई, बीते सप्ताह सबसे ज्यादा सैंपलिंग

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 29 Second

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। बीते सप्ताह 3 जनवरी से 9 जनवरी के बीच दो लाख 71 हजार 912 सैंपलों की जांच की गई है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए विभाग को प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में सैंपलों की जांच के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों में रोजाना जांच की संख्या बढ़ाई गई है। प्रदेश भर में अभी रोज औसत 38 हजार 845 सैंपलों की जांच की जा रही है, जबकि पिछले महीने दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर के बीच यह औसत 20 हजार 256 थी। अभी करीब दुगुनी संख्या में सैंपलों की जांच हो रही है।

प्रदेश भर में बीते सप्ताह 3 जनवरी को 27 हजार 646, 4 जनवरी को 37 हजार 705, 5 जनवरी को 37 हजार 393, 6 जनवरी को 48 हजार 829, 7 जनवरी को 44 हजार 773, 8 जनवरी को 46 हजार 495 और 9 जनवरी को 31 हजार 071 सैंपलों की जांच की गई है।  

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

दुर्ग में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 घटनाओं को कबूली

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के दुर्ग में चार साल से सक्रिय चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त में आ गया है। ये चोर गिरोह साइकिल से सूने मकानों की रेकी करता था। जहां तीन-चार दिन न्यूजपेपर पड़े रहते थे ऐसे की मकानों को निशाना बनाकर चोरी की जाती थी। चोर गिरोह ने […]

You May Like