कोरोना का संक्रमण बढ़ा, मंत्री और विधायक भी पॉजिटिव

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 13 Second

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण 13 गुना तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को पीएचई मंत्री रूद्र गुरु भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पीएचई मंत्री के स्टॉफ के सात लोग काे भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं विधायक धनेंद्र साहू भी कोरोना से संक्रमित हो गए है। शनिवार को दिन भर में 3 हजार 455 नए मामले सामने आए थे। अब प्रदेश में कोरोना से बीमार हुए लोगों की संख्या बढ़कर 13 हजार 66 तक पहुंच गई है। इस संक्रमण की चपेट में वायरोलॉजी लैब के कर्मचारी और इलाज करने वाले कई डॉक्टर भी आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज अफसरों के साथ कोविड रिव्यू मीटिंग करेंगे। सिंहदेव की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई है। वह बैठक ऑनलाइन करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

युवाओं ने अपनी रूचि और प्रतिभा के बल पर खोला संभावनाओं का नया आकाश : मुख्यमंत्री

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से आज प्रसारित रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी में ‘युवा सपने और छत्तीसगढ़‘ विषय पर प्रदेशवासियों से चर्चा की। उन्होंने बातचीत की शुरूआत करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ वासियों को नववर्ष की बधाई दी और कहा कि राज्य में विगत तीन वर्षों […]

You May Like