महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन केस 500 के पार, मुंबई में 8036 नए मामले मिले; दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.59% के चिंताजनक लेवल पर

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 50 नए मामले मिले हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 500 के पार पहुंच गई है। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 1698 हो गए हैं। इनमें 580 लोग ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में 11,877 नए कोरोना केस भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 8036 मामले अकेले मुंबई के हैं। मुंबई में नए मामलों में 27% की बढ़त हुई है। शनिवार को यहां 6347 पॉजिटिव केस मिले थे।

उधर, देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना के 3,194 केस दर्ज किए गए हैं। शनिवार को यहां कोरोना के 2,716 केस दर्ज हुए थे। फिलहाल राजधानी में वायरस के 8,397 एक्टिव केस हैं। सबसे चिंताजनक बात ये है कि राजधानी में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.59% पर पहुंच गई है।

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव: अम्बिकापुर के कार्यक्रम रद्द कर हेलिकॉप्टर से रायपुर पहुंचे, RTPCR जांच में संक्रमण की पुष्टि

Share on Social Mediaस्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद सिंहदेव ने एहतियातन सरगुजा के अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए। वे रविवार दोपहर बाद रायपुर लौट आए। यहां उनकी कोरोना की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन RTPCR जांच की देर रात मिली […]

You May Like