वायरल आदेश फर्जी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने दी जानकारी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 50 Second

सोशल मीडिया में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में एक आदेश वायरल हुआ है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि यह फर्जी आदेश है. यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है. उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में एक फर्जी आदेश वायरल हुआ है जिसमें कहा गया है कि राज्य शासन के विभिन्न विभाग के पदों में विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की विभागीय परीक्षा में अनुतीर्ण विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर दिया जाएगा.

डा. सिंह ने बताया कि इस फर्जी आदेश में यह लिखा है कि विभागवार परीक्षा में 205 अभ्यर्थी शामिल हुए जिसमें 182 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए और शेष 23 अनुत्तीर्ण हुए. अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर द्वितीय अवसर प्रदान करते हुए अंतिम परीक्षा परिणाम 20 नवंबर तक घोषित कर परिणाम की एक प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराएं.

डॉ. सिंह ने बताया कि यह आदेश पूरी तरह से फर्जी है और इसमें मनगढ़ंत बात लिखी है जिसका खंडन विभाग द्वारा किया जाता है.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजनीति छोड़ मदद पर ध्यान दे कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

Share on Social Mediaनई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से हो रही भारी तबाही और जानमाल के नुकसान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. अनुराग ने राजनीतिक दलों खासकर कांग्रेस को इस पर राजनीति न करने का आग्रह किया है. कहा, […]