स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव: अम्बिकापुर के कार्यक्रम रद्द कर हेलिकॉप्टर से रायपुर पहुंचे, RTPCR जांच में संक्रमण की पुष्टि

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद सिंहदेव ने एहतियातन सरगुजा के अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए। वे रविवार दोपहर बाद रायपुर लौट आए। यहां उनकी कोरोना की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन RTPCR जांच की देर रात मिली रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने रायपुर में जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तबीयत ठीक है। चिकित्सकों के निर्देशानुसार होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं। सिंहदेव ने आग्रह किया है कि पिछले दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वे अपनी कोरोना जांच करवा लें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन कर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से बात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पिछले तीन दिनों से सरगुजा दौरे पर थे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय नेताओं और समर्थकों से मुलाकात की। वहीं एक जनवरी को उन्होंने स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह के साथ शिक्षण से जुड़ी दो योजनाओं की शुरुआत की। इस बीच उनकी तबीयत कुछ खराब हुई। सर्दी-खांसी होने के बाद सिंहदेव ने एहतियातन अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। शुरुआती जांच के बाद सिंहदेव शाम 4 बजे तक रायपुर लौट आए।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक बार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। मार्च 2021 में सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस दौरान होम आइसोलशन में उनका इलाज चला था।

Next Post

जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

Share on Social Media मेषआज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रित करना होगा। किसी के साथ बहसबाजी में ना पड़े। अगर शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफहमी ना पालें। आज आप किसी नए कार्य […]

You May Like